फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court acquitted real brothers in murder case

हत्या के मामले में सगे भाइयों को हाईकोर्ट ने किया बरी

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
सार

कोर्ट ने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष ठोस सबूत प्रस्तुत करने में नाकाम रहा। जिससे कि यह साबित हो सके कि याचिकाकर्ताओं ने ही हत्या की है। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी की खंडपीठ ने मोहम्मद अफजल उर्फ गुड्डू व अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन
High court acquitted real brothers in murder case
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बुलंदशहर थाना गुलावाड़ी के अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए याची व उसके भाई को बरी कर दिया।

विज्ञापन




कोर्ट ने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष ठोस सबूत प्रस्तुत करने में नाकाम रहा। जिससे कि यह साबित हो सके कि याचिकाकर्ताओं ने ही हत्या की है। यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी की खंडपीठ ने मोहम्मद अफजल उर्फ गुड्डू व अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।
विज्ञापन




मामले में याचिकाकर्ताओं के खिलाफ बुलंदशहर जिले केगुलावाड़ी थाने में हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि याचिकाकर्ताओं ने सफाकत अली को गोली मारकर हत्या कर दी थी। याचिकाकर्ताओं केनाम बाद में गवाहों के बयान के आधार पर आरोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




याचिकाकर्ताओं को गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट में आरोपित कर दिया गया। मामले में बुलंदशहर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत बरी कर दिया लेकिन आईपीसी की धारा 302 के तहत याचिकाकर्ताओं को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।




याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मेवा लाल शुक्ला कहा कि ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने गवाहों, सबूतों को कमजोर पाते हुए दोनों को बरी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed