फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Head up the mercury , two killed

सिर चढ़ा पारा, दो को मारा

Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Head up the mercury , two killed
पारा चालीस के पार
भीषण गर्मी और लू कम होने का नाम नहीं ले रही। बृहस्पतिवार को भी इलाहाबाद प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। लू के थपेड़ों ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। दिनभर धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। अस्पतालों की ओपीडी में भी डायरिया से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान से राहत मिलने की उम्मीद अभी बहुत कम है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच धूल भरी तेज और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के व्यस्त बाजार भी खाली दिखे। लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं के कारण बीमार लोगों की संख्या में बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर आईटीआई नैनी के गेट पर एक शख्स का शव मिला। उसके पास रखे बैग में एक आईकार्ड था, जिसके जरिये मालूम हुआ कि उसका नाम रमेश लाल है और वह 508 आर्मी बेस वर्कशॉप गाजियावाला भानरा देहरादून में तैनात है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह आईटीआई गेट के बाहर शीशम के पेड़ के नीचे लेटा हुआ था। काफी देर तक नहीं उठा। लोगों ने जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, रामपुर औद्योगिक क्षेत्र में क्रशर प्लांट में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। लोगों ने बताया कि उसे बुधवार रात सरगम सिनेमा के पास पुलिस बूथ के बगल में बैठे हुए देखा गया था। वह काफी परेशान नजर आ रहा था। वह रामपुर तक कैसे पहुंचा, इस बाबत किसी को जानकारी नहीं। माना जा रहा है कि उसकी मौत लू लगने के कारण हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी के कारण 23 अप्रैल को दांदूपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भी संशोधन हुआ है। डीएम को पहले 9.45 बजे हेलीकॉप्टर से इरादतगंज हवाई पट्टी पर आना था और 10.45 बजे दांदूपुर में समाजवादी अभिनव विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद 11 बजे इरादतगंज में जनसभा को संबोधित करना था। अब पूरा कार्यक्रम एक घंटे पहले होगा। डीएम संजय कुमार ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 8.45 बजे ही हेलीकॉप्टर से इरादतगंज हवाई पट्टी पर उतर जाएंगे और 9.45 बजे स्कूल का उद्घाटन करने के बाद 10 बजे इरादतगंज हवाई पट्टी पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed