फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Head master of primary school and assistant teacher of upper primary have the same cadre - High Court

प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर और उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापक का कैडर समान - हाईकोर्ट

Fri, 09 Jul 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 08:33 PM IST
सार

  • आवेदन में पद नाम बदलने के आधार पर स्थानांतरण रद्द करने के आदेश पर रोक

विज्ञापन
Head master of primary school and assistant teacher of upper primary have the same cadre - High Court
Allahabad High Court - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर और उच्च प्राथमिक विद्यालय के  सहायक अध्यापक का कैडर एक ही है। लिहाजा किसी अध्यापक द्वारा अपने स्थानांतरण आवेदन में हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालय की जगह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक भर देने मात्र से उसका स्थानांतरण रद्द कर देना उचित नहीं है। कोर्ट ने एटा से आगरा स्थानांतरित की गई सहायक अध्यापिका का स्थानांतरण निरस्त करने के बीएसए आगरा के आदेश पर रोक लगा दी है। तथा प्रदेश सरकार व परिषद से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


  सुनीता रानी की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा ने दिया। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि याची एटा में प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर थी। 2018 में  उसका विद्यालय संविलियन में शामिल कर लिया गया । लिहाजा उसने अपना प्रभार अपर प्राथमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक को सौंप दिया और अपर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हो गई ।  याची ने अंतर्जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसने अपने आवेदन में हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालय की जगह सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय कर दिया याचिका स्थानांतरण आगरा के लिए हो गया और उसने जॉइन भी कर लिया ।
विज्ञापन


मगर 20 मई को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसका स्थानांतरण रद्द करते हुए वापस एटा भेज दिया। अधिवक्ता की दलील थी की संविलियन में शामिल होने के बाद दोनों विद्यालय एक हो गए हैं और प्राथमिक विद्यालय की हेड मास्टर और उच्च प्राथमिक विद्यालय कि सहायक अध्यापिका के पद व कैडर समान है। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए कहा की क्योंकि दोनों पदों के कैडर एक ही है इसलिए जिसके आधार पर याचिका स्थानांतरण रद्द किया गया है कोर्ट ने बीएसए आगरा के 20 मई के आदेश पर रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed