फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four other members of the nomadic gang arrested, five murders exposed

प्रयागराज : घुमंतू गिरोह के चार अन्य सदस्य गिरफ्तार, पांच हत्याकांडों का खुलासा

Sun, 14 Nov 2021 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Four other members of the nomadic gang arrested, five murders exposed
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

घुमंतू गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। दावा किया कि जिले में पूर्व में हुए पांच सनसनीखेज हत्याकांडों को इसी गिरोह ने अंजाम दिया। इनमें सोरांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के साथ ही मांडा, नवाबगंज दोहरा हत्याकांड भी शामिल है। लूट की नीयत से घर में घुसकर इन वारदातों को अंजाम दिया गया। गिरोह केसदस्यों के कब्जे से हसिया, रम्भा, चापड़, पेचकस, प्लास समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक दिन पहले मुठभेड़ के दौरान मांडा में प्रदीप कुमार जोशी व अनीस खरवार और थरवई में बलिराम उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद देर रात सोरांव के बनकट गांव में स्थित डेरे से अमराज, संडोल और सुमित खरवार को पकड़ा गया। साथ ही उनकी निशानदेही पर कोतवाली के बादशाही मंडी निवासी सोनार विक्रम उर्फ बबलू गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि उन्होंने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर जिले में कई सनसनीखेज हत्याकांडों को अंजाम दिया।

विज्ञापन

बताया कि लूट की नीयत से उनके गिरोह के लोग जगह-जगह घूमकर रेकी करते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। इस दौरान वह पहचाने न जाएं, इसके लिए घर में मौजूद सभी लोगों की हत्या कर देते हैं। उनके गिरोह के सदस्य डेरे बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं। वारदात के बाद वह अपना डेरा हटाकर कहीं और बना लेते हैं। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों ने चित्रकूट व प्रतापगढ़ में भी कई वारदातों में संलिप्तिता की बात बताई है।

इनका खुलासा
1-  जनवरी 2020 :सोरांव यूसुफपुर में एक ही परिवार केपांच लोगों की हत्या
2-  मई 2020- मांडा के आंधी गांव में पति-पत्नी व उनकी 16 वर्षीय बेटी की हत्या
3- 11 जुलाई 2020- सोरांव के चांदपुर मनी का पूरा में पति-पत्नी की हत्या
4- सितंबर 2021- नवाबगंज के जगदीशपुर माली गांव में मां-बेटी की हत्या
5- 2019- थरवई के सरायचंडी में दंपति हत्याकांड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed