{"_id":"5f6cf3318ebc3ed97c1ee54b","slug":"four-died-due-to-covid-including-mla-s-brother-in-prayagraj-city-desk-news-ald287197666","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई समेत चार कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भाई समेत चार कोरोना संक्रमितों की मौत
Fri, 25 Sep 2020 05:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक विक्रमाजीत मौर्य के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। उपचार के दौरान हुई मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन और सीएमओ ने की है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक विधायक विक्रमाजीत मौर्य के संक्रमित होने के बाद उनके भाई की भी कोविड जांच कराई गई थी। उनका उपचार सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। विधायक होम आइसोलेशन में हैं।
एसआरएन के कोरोना उप प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक मंत्री के भाई इंद्रजीत मौर्य (55) को 23 सितंबर की भोर गंभीर हालत में एसआरएन लाया गया था। वह निमोनिया और मोटापा से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे उनकी मौत हो गई। डॉ. सुजीत के मुताबिक कोविड संक्रमण से राजरूपपुर की 59 वर्षीया महिला को 22 सितंबर को भर्ती किया गया था। उन्हें सांस की पुरानी बीमारी थी।
बृहस्पतिवार को दिन में एक बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमण के बाद 23 की रात को दारागंज निवासी 53 वर्षीय संक्रमित को भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह के मरीज थे। तमाम प्रयास के बाद भी उनकी स्थिति बिगड़ती गई। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे उनकी भी मौत हो गई। उप प्रभारी कोरोना के मुताबिक एसआरएन में दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं। 76 मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया है। अन्य मरीजों की स्थिति सामान्य है।