फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time in Mahakumbh, it will feel like Dome City, Hill Station.

Mahakumbh : महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी, हिल स्टेशन जैसा होगा एहसास

Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

कंपनी के निदेशक अमित जौहरी का कहना है कि यह पहला मौका होगा जब महाकुंभ में किसी स्थान पर रुकने वाले पर्यटकों या श्रद्धालुओं को हिल स्टेशन जैसा एहसास होगा। डोम सिटी 51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। यह 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है, जिसमें 32x32 के कुल 44 डोम बन रहे हैं।

विज्ञापन
For the first time in Mahakumbh, it will feel like Dome City, Hill Station.
डोम सिटी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करोड़ों पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अरैल में पहली बार डोम सिटी तैयार की जा रही है। इसे पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी ईवो लाइफ स्पेस तैयार कर रही है। कंपनी के निदेशक अमित जौहरी का कहना है कि यह पहला मौका होगा जब महाकुंभ में किसी स्थान पर रुकने वाले पर्यटकों या श्रद्धालुओं को हिल स्टेशन जैसा एहसास होगा। डोम सिटी 51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। यह 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है, जिसमें 32x32 के कुल 44 डोम बन रहे हैं। इसमें 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के डोम हैं। ये पूरी तरह बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं।

विज्ञापन


पर्यटक इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 24 घंटे रहकर कुंभ का नजारा देख सकते हैं। पूरी डोम सिटी में 176 कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं, जहां ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। 16x16 के हर एक कॉटेज में एसी, गीजर और सात्विक आहार की व्यवस्था होगी। कॉटेज का किराया स्नान पर्व के दिन 81 हजार और सामान्य दिनों में 41 हजार होगा।
विज्ञापन


इसी तरह डोम का किराया स्नान पर्व के दिन एक लाख 10 हजार और सामान्य दिनों के लिए 81 हजार रखा गया है। डोम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। कॉटेज के वातावरण को आध्यात्मिक बनाने के लिए यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुतियों की भी व्यवस्था होगी। 23 दिसंबर को महाकुंभ की तैयारियां देखने प्रयागराज आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंट सिटी के निरीक्षण के समय डोम सिटी भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed