फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   five injured in beatin the house for molestation and ransacking

छेड़खानी को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट और तोड़फोड़, पांच जख्मी 

Mon, 12 Jul 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

  • झूंसी के कटका गांव में रात को हुआ बवाल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात 
  • दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की क्रास एफआईआर, गांव की बस्ती में तनाव

विज्ञापन
five injured in beatin the house for molestation and ransacking
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की रात युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ाई कर जमकर तांडव मचाया। मारपीट और बवाल करने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ भी की गई। लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने जानवरों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें लाठी और बल्लम से मारकर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी झूंसी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से गांव की बस्ती में तनाव बना रहा। मारपीट में अर्पित यादव, उसकी मां, राहुल यादव, भूपेंद्र यादव और महेंद्र यादव को चोटें आई थी। वहीं दूसरे पक्ष से अनिल समेत अन्य को भी चोटें आई थी। आरोप है कि दबंगों ने अवैध असलहे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed