{"_id":"6a07812c925eb7b4dc0083cd","slug":"fire-breaks-out-in-a-mud-house-young-man-burnt-to-death-allahabad-news-c-407-1-ggp1009-14894-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कच्चे मकान में लगी आग, युवक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कच्चे मकान में लगी आग, युवक की जलकर मौत
Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
वारी गांव में शुक्रवार दोपहर कच्चे मकान में आग लगने से युवक की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
सरायइनायत क्षेत्र के वारी गांव निवासी शिवम सिंह (26) पुत्र राजेश सिंह शुक्रवार दोपहर अपने कच्चे मकान में बैठा था। इस दौरान अचानक शाॅर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटों में घिरने से शिवम गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवम मानसिक मंदित था जिसके कारण वह आग लगने के बाद भी बाहर नहीं निकल सका। शाम को नीबी गंगा घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।