फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire breaks out at stationery shop; woman and two children rescued

Prayagraj News: स्टेशनरी की दुकान में लगी आग, महिला व दो बच्चों को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at stationery shop; woman and two children rescued
लूकरगंज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग। स्रोत:पुलिस
लूकरगंज में बुधवार सुबह मकान के निचले हिस्से में चल रही स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मकान के अंदर धुआं भर गया। ऊपरी मंजिल पर मौजूद महिला और दो बच्चे धुएं के बीच फंस गए। आसपास और दमकलकर्मियों की मदद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 10:28 बजे की है। मकान में सिद्धार्थ की पत्नी स्टेशनरी की दुकान चलाती हैं। सुबह दुकान बंद थी, तभी आग लग गई। ऊपरी मंजिल पर महिला व उनके दो बच्चों को धुएं से परेशानी हुई तो शोर मचाया। सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। असपास के लोग और एफएसओ राजेश दो दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे। महिला और बच्चों को बाहर निकाला गया। ब्यूरो
विज्ञापन


घर में रखे थे चार सिलिंडर, टला बड़ा हादसा
फायरकर्मियों ने बताया कि घर में चार गैस सिलिंडर रखे थे। आग अगर समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से दुकान में रखे सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed