फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against contractors in case of death of labourer due to being buried under soil

Prayagraj News: मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदारों पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against contractors in case of death of labourer due to being buried under soil
सदियापुर के गुरु सेतुआ घाट पर मिट्टी में दबने से मजदूर गया प्रसाद की मौत के मामले में करेली पुलिस ने ठेकेदार रामचंद्र तिवारी और विकास तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि ठेकेदारों की लापरवाही से हादसा हुआ। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से गुरु सेतुआ घाट पर सीवरेज प्लांट स्टेशन (एसपीएस) की लाइन का काम कराया जा रहा था। रविवार सुबह जेसीबी से खोदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से मजदूर गया प्रसाद करीब 12 फीट नीचे मिट्टी में दब गया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गए थे। मृतक गया प्रसाद के भाई जगत नारायण पाल ने करेली थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। ठेकेदारों पर बिना सुरक्षा इंतजाम के काम कराने का आरोप लगाया। एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed