फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   English wine and beer store hit by the Deputy Excise Commissioner Print

अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर उप आबकारी आयुक्त ने मारा छापा

Thu, 06 Aug 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
 नैनी(ब्यूरो)। नैनी में शराब और बीयर की दुकानों में मिल रही शिकायतों पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उप आबकारी आयुक्त ने कई दुकानों में औचक छापेमारी की। जिससे शराब की दुकानों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले तो कुछ दुकानों पर टीम ने सघन जांच की। दुकानों पर नकली शराब मिलने के शक पर कुछ सैंपल भी जब्त किये गये। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


बुधवार की रात इलाहाबाद मण्डल के उप आबकारी आयुक्त बी बी शर्मा, इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने सिपाहियों के साथ नैनी क्षेत्र में पहुंचकर शराब और बीयर की दुकानों पर औचक छापेमारी की। छापेमारी में नैनी के मेवालाल बगिया, काटन मिल के अलावा कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंचे। नैनी के बीयर शाप और अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई। उप आयुक्त ने बीयर की दुकान पर स्टाक और रजिस्टर की जांच की। जांच में स्टाक रजिस्टर की प्रविष्टि न होने पर फटकार लगाई और जुर्माना किया।
विज्ञापन


 बीयर की दुकान पर अंगेजी शराब की भी बोतलें बरामद होने पर उप आबकारी आयुक्त ने कहा कि बीयर की दुकान में शराब की बोतलें मिलने का मतलब यहां भी शराब पिलाई जाती है। उन्होंने इंस्पेक्टर देविका शुक्ला को बोतलों को जब्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बगल में ही अंग्रेजी शराब की दुकान में पहुंचकर छापेमारी की। जिसमें कई खामियां मिलीं। दुकान में रखे स्टाक की कोई लिखापढ़ी नहीं थी। स्टाक रजिस्टर में केवल जुलाई तक का ही रिकार्ड दर्ज था। दुकान में कई बोतल शराब खुली पाई गई । जिस पर उन्होंने दुकानदार से इस बारे में पूछ ताछ की। लेकिन वह चुप्पी साधे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उप आबकारी आयुक्त ने मौके पर ब्लैक डाग, वी टी 69, बैगपाइपर, 100 पाइपर सहित कई ब्रांड की शराब की करीब 12-12 बोतलों को स्टाक में दर्ज न होने के कारण जब्त कर लिया। अधिकारियों ने कई बोतलों की सील को चेक कर उसे सूंघा और बनावटी शराब होने की शंका पर जांच के लिए भेजने की बात कही। छापेमारी में के के पाण्डेय, ए के मिश्रा, निसार अहमद, मुकेश कुमार रहे।  उप आबकारी आयुक्त ने बताया कि शराब का कारोबार 4 प्रतिशत बढ़ा है। लोगों की शिकायत पर औचक छापेमारी की गई। दुकानों पर नमकीन, ग्लास बेचना भी वर्जित है। छापेमारी में कई खुली बोतलों को जांच के लिये भेजा जायेगा। इसके अलावा जांच में सही पाये जाने के बाद दुकान को सीज भी किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed