फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elihabadi failed in polling

मतदान में फेल हुए इलाहाबादी

Mon, 27 Nov 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 27 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Elihabadi failed in polling
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मतदान के मामले में इलाहाबादी इस बार भी फेल हो गए। मात्र 30.47 फीसदी लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया। हालांकि पिछले नगर निगम चुनाव से इस बार अधिक मतदान हुआ है। पिछली बार भी मात्र 27.80 प्रतिशत वोट पड़े थे। कम मतदान के पीछे मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अव्यवस्था मुख्य वजह रही। मतदाता सूची को लेकर हर बूथ पर विवाद रहा और हजारों लोग बिना वोट डाले वापस हो गए। इससे लोगों में नाराजगी रही और जगह-जगह झड़प हुई। वहीं नौ नगर पंचायतों के लिए 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार नगर पंचायतों के लिए 58.45 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं नगर निगम और पंचायतों में कुल 34.20 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना एक दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ। दो दर्जन से अधिक बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से एक घंटा देर से मतदान शुरू हुआ। पूरे मतदान के दौरान 21 बूथ पर ईवीएम भी बदले गए। कई बूथ पर कंट्रोल यूनिट बदलना पड़ा। इन वजहाें से अल्लापुर शिशु मंदिर, कर्नलगंज बूचड़खाना आदि बूथ पर तो नौ बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। इसके अलावा लोगों में भी मतदान को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिखा। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम क्षेत्र में दिन में 12 बजे तक मात्र 9.60 फीसदी वोट पड़े थे। हालांकि इसके बाद मतदान में कुछ तेजी आई और नगर निगम में मतदान खत्म होने तक तीन लाख 27 हजार 378 लोगों ने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। जबकि, कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 74 हजार 588 है। मतदान के दौरान भारी फोर्स तैनात रही। ईवीएम और मतदाता सूची में गड़बड़ी तथा मारपीट एवं पक्षपात की छिटपुट शिकायताें को छोड़ दें तो मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
विज्ञापन


इलाहाबाद। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को निकाय चुनाव के लिए सिविल लाइंस स्थित महर्षि वाल्मीकि स्कूल इंटर कालेज में मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजकुमारी देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8.30 बजे के आसपास डिप्टी सीएम वाल्मीकि इंटर कालेज में बने पोलिंग सेंटर में पहुंचे। मतदान करने के बाद केशव अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। यहां संवाददाताओं से हुई बातचीत में केशव ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में इस बार भाजपा के मेयर की जीत होने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूबे में भाजपा की लहर है। एक सवाल के जवाब में जब केशव से पूछा गया कि क्या निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट है तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। भाजपा ने पिछले आठ महीने में काफी काम किया है। हमें काम के आधार पर वोट मिल रहा है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के सवाल पर केशव ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है। कोर्ट के आदेश पर ही वहां मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस दौरान भाजपा नेता आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने रविवार को ब्वॉयज हाईस्कूल स्थित पोलिंग सेंटर में दिन में दो बजे के बाद मतदान किया। स्थानीय निकाय चुनाव में इस पोलिंग सेंटर को आदर्श बूथ के रूप में बनाया गया था। यहां जब सिद्धार्थनाथ पहुंचे तो पोलिंग सेंटर पर लंबी लाइन लगी हुई थी। सिद्धार्थ नाथ लाइन में लग गए। इस दौरान संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ से संघ प्रमुख मोहन भागवत के अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या मिडिल ईस्ट में बनेगा। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, इसलिए मंदिर तो वहीं बनेगा, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद ही इसका निर्माण होगा। विपक्ष द्वारा मतदाता सूची में लगाई जा रही गड़बड़ी के आरोप पर सिद्धार्थनाथ ने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। तभी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया जाता है तो वोटर सूची में गड़बड़ी का। सूबे के सभी नगर निगमों में भाजपा का मेयर बनना तय है।

योगी सरकार के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता रविवार को अपनी पत्नी एवं भाजपा से मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ मतदान करने के लिए ई-रिक्शे से बहादुरगंज स्थित सर्वाय महाविद्यालय पहुंचे। यहां मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी इलाहाबाद की जनता अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य जनता को दिख रहे हैं। इसलिए इलाहाबाद में भाजपा का मेयर बनना तय है।  इस दौरान भाजपा नेता अवधेश चंद्र गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, शशांक शेखर पांडेय, नवरत्न कात्याल आदि मौजूद रहे।


इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने रविवार को जगत तारन कालेज में बने पोलिंग सेंटर में मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी जमुनोत्री देवी गुप्ता भी साथ में ही रही। मतदान के बाद श्यामा चरण ने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। हर किसी को चाहिए कि वह अपने मत का जरूर प्रयोग करे।

0 इस बार भी इलाहाबाद में प्रदेश में सबसे कम हुआ मतदान
0 नगर निगम में 1074588 में से 327378 ने किया मतदान
0 नौ पंचायतों में 145480 में से 89852 लोगों के पड़े वोट
0 ईवीएम में व्यापक गड़बड़ी की शिकायत, 39 बदलने पड़े
0 फर्जी मतदान के आरोप में दो दर्जन से अधिक हिरासत में
मेयर के लिए 24 और पार्षदी के लिए 880 प्रत्याशी मैदान में


नगर निकाय            प्रतिशत
नगर निगम                30.47
सिरसा                65.09
लालगोपालगंज        57.50
झूंसी                61.94
फूलपुर                57.38
शंकरगढ़            61.32
कोरांव                75.42
हंडिया                63.17
भारतगंज            59.71
मऊआइमा            63.12
कुल                34.20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed