फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly man dies, family accuses neighbour of beating him

Prayagraj News: बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया पिटाई का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, family accuses neighbour of beating him
कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव के रहने वाले हुबलाल बिंद (60) के परिजन नंदौत गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को गए थे। हुबलाल घर पर अकेले थे। पड़ोस के ही एक युवक ने परिजनों को मंगलवार शाम सूचना दी कि हुबलाल की हालत गंभीर है। जब परिजन मंगलवार शाम को घर लौटे और बुजुर्ग को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही युवक ने हुबलाल की पिटाई कर दी, जिससे उनकी हालत गंभीर थी। फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि मृतक बुजुर्ग शराबी किस्म का था। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का कोई निशान नहीं दिखा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed