फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   EDFC: First goods train between Ruma and Shujaatpur in Kaushambi, 135 km covered in 3.30 hours

ईडीएफसी : रूमा से कौशाम्बी के शुजातपुर के बीच चली पहली मालगाड़ी, 3.30 घंटे में तय हुई 135 किमी की दूरी

Sat, 26 Feb 2022 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 11:55 PM IST
सार

 ईडीएफसी के तहत पंजाब के लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक मालगाड़ी का संचालन होना है। रेलवे का लक्ष्य है कि अगले दो वर्ष में यह कॉरिडोर पूरी तरह से खोल दिया जाए।

विज्ञापन
EDFC: First goods train between Ruma and Shujaatpur in Kaushambi, 135 km covered in 3.30 hours
Prayagraj News : डीएफसी के रुमा कानपुर से सुजातपुर कौशंबी तक मालगाड़ी का संचालन शुरु हो गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के रूमा (कानपुर) से शुजातपुर (कौशांबी) तक मालगाड़ियों की आवाजाही शनिवार से शुरू हो गई। इस रूट के निर्माण के बाद पहली बार यहां दोनों ओर से मालगाड़ियों का संचालन हुआ। यहां मालगाड़ी का संचालन शुरू होने के साथ अब ईडीएफसी रेलखंड के खुर्जा से शुजातपुर तक का रेलमार्ग मालगाड़ियों के संचालन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन



 
ईडीएफसी के तहत पंजाब के लुधियाना से पश्चिमी बंगाल के दानकुनी तक मालगाड़ी का संचालन होना है। रेलवे का लक्ष्य है कि अगले दो वर्ष में यह कॉरिडोर पूरी तरह से खोल दिया जाए। अभी ईडीएफसी के खुर्जा से रूमा तक ही मालगाड़ी का संचालन हो रहा है, लेकिन अब इसका दायरा शनिवार से बढ़कर कौशांबी जिले के शुजातपुर तक हो गया है।
विज्ञापन




इस 135 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर शनिवार को रूमा से दिन में 12 बजे मालगाड़ी चली, जो 3.30 बजे शुजातपुर पहुंच गई। इसी तरह वापसी में भी शुजातपुर से रूमा के लिए मालगाड़ी चलाई गई। ईडीएफसी पूर्व के महाप्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को इस रेलखंड में पहली बार दोनों ओर से मालगाड़ियों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि चुनार से करछना रेलखंड तक जुलाई 2022 तक मालगाड़ी की आवाजाही शुरू हो सकती है। बता दें कि ईडीएफसी पर चलने वाली मालगाड़ियों की मॉनीटरिंग सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से ही होगी। सूबेदारगंज स्थित कंट्रोल सेंटर एशिया का सबसे बड़ा कंट्रोल सेंटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed