{"_id":"6181939cc37937291427e145","slug":"dled-colleges-will-be-able-to-take-direct-admission-on-vacant-seats-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dled: में रिक्त सीटों पर कॉलेज ले सकेंगे सीधे प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dled: में रिक्त सीटों पर कॉलेज ले सकेंगे सीधे प्रवेश
Wed, 03 Nov 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डीएलएड (बीटीसी) 2021 में अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया गया है। रैंक 01 से 240154 के बीच ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी प्रवेश नहीं लिया है, वह दाखिला ले सकते हैं।
दाखिला ले चुके अभ्यर्थियों को इस प्रवेश प्रक्रिया में अवसर नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि काउंसलिंग के दौरान सूबे में 228900 सीटों के सापेक्ष महज 96134 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया था। इसके चलते बड़ी संख्या में सीटे खाली रह गईं। तमाम ऐसे निजी कॉलेज रहे, जिनमें एक भी प्रवेश नहीं हुआ था।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय के मुताबिक प्रदेश में राजकीय और निजी संस्थानों में रिक्त सीटों को शत प्रतिशत भरे जाने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने प्रवेश नहीं लिया, वे सीधे प्रवेश ले सकते हैं। 8 नवंबर से 13 नवंबर के बीच ऐसे अभ्यर्थी सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे के बीच आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय एवं निजी संस्थान प्रतिदिन सायं चार से पांच बजे तक आवेदित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनाकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। साथ ही प्रवेशित अभ्यर्थियों को दूरभाष या मैसेज के माध्यम से सूचित करेंगे। प्रतिदिन दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश वेबसाइट पर लॉक करना होगा।
आवेदन पत्र एवं समस्त शैक्षिक, आरक्षण, विशेष आरक्षण आदि सुसंगत अभिलेखों के साथ निजी संस्थान में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी अपने डीएलएड ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट वेबसाइट updeled.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।