फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Differently-abled person swept away in Bhakra River; search underway.

Prayagraj News: भाखड़ा नदी में बहा दिव्यांग, तलाश जारी

Sat, 05 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 05 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled person swept away in Bhakra River; search underway.
मीरगंज। थाना क्षेत्र के दिवना गांव में बृहस्पतिवार को एक 46 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति भाखड़ा नदी में बह गया। देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। तेज बारिश और नदी में अधिक पानी के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

गांव दिवना निवासी सुबोध कुमार सिंह (46) एक हाथ से दिव्यांग हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह पड़ोसी गांव पहुंचे और भाखड़ा नदी में छलांग लगा दी। करीब पौने पांच बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन


मीरगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। तेज बारिश और नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण स्थानीय गोताखोर पानी में उतरने को तैयार नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक सुबोध की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी कोई संतान नहीं है। वह 70 वर्षीय मां बताशे देवी और 17 वर्षीय भतीजे लकी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि नदी में व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तलाश कर रही है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed