{"_id":"6afa17dfebec6b12a0009fa2","slug":"deepika-and-dharmendra-have-been-given-the-responsibility-of-regional-vice-presidents-in-the-bjp-backward-classes-front-allahabad-news-c-3-1-ald1020-1018333-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दीपिका व धर्मेंद्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दीपिका व धर्मेंद्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व
विज्ञापन
दीपिका पटेल
- फोटो : samvad
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल व भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय (काशी) अध्यक्ष चौधरी इंद्र भूषण मौर्य ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की।
भाजपा प्रयागराज महानगर की वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में नीम सराय वार्ड की पार्षद दीपिका पटेल व धर्मेंद्र पटेल को मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले दीपिका पटेल मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री थीं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मोर्चा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता मनोज गुप्ता व प्रवीण मौर्य को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, अनिल केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी आदि ने बधाई दी है।

दीपिका पटेल- फोटो : samvad

दीपिका पटेल- फोटो : samvad