Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah If you want to die then die now dairy employee takes his own life by consuming a poisonous substance

इटावा: ‘मरना है तो अभी मर जाओ’, दूध डेयरी कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पत्नी-साली के अपमान से था आहत

Sat, 14 Nov 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

Etawah News: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पत्नी और साली के कथित अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर दूध डेयरी के एक कर्मचारी ने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah If you want to die then die now dairy employee takes his own life by consuming a poisonous substance
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में  पत्नी और साली की बेइज्जती से आहत होकर दूध डेयरी के कर्मचारी ने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के केवाला गांव निवासी अनुज कुमार यादव (30) पुत्र अशोक कुमार इटावा में डिग्री कॉलेज के पास दूध डेयरी में कर्मचारी थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अनुज की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। कुछ समय से पत्नी रमन देवी से जेवर को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि शुक्रवार को अनुज की साली नीलम अपनी बहन की ससुराल पहुंची और वहां से जीजा की डेयरी पर जाकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अपमानित किया। बताया गया कि शुक्रवार शाम अनुज बाइक से घर पहुंचे और दरवाजे पर बाइक खड़ी करने के बाद खेत की ओर चले गए।

विज्ञापन
Trending Videos

जहरीला पदार्थ खा लिया और बेहोश होकर गिर पड़े
वहां से फोन पर अपनी बहन को बताया कि आज उनका बहुत अपमान हुआ है। परिजनों के मुताबिक पत्नी और साली ने उनसे कहा था कि कल मरना है, तो अभी मर जाओ। इससे आहत होकर अनुज ने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया और बेहोश होकर गिर पड़े। खेत में पानी लगा रहे लोगों ने उन्हें पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed