फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   vice priniciple

छात्र की पिटाई के मामले में वाइस प्रिंसिपल को राहत

Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
vice priniciple
इलाहाबाद
सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल लेसली बेनाडिक्ट कुरिन्ह को छात्र की पिटाई के मामले में हाईकोर्ट ने राहत दी है। कोर्ट ने लेसली की गिरफ्तारी नहीं करने का निर्देश दिया है, मगर लेसली को निर्देश दिया है कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेंगे तथा 31 मई को 10 बजे संबंधित थाने में हाजिर होंगे। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 जून नियत की है।
विज्ञापन

लेसली की याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की पीठ ने यह आदेश दिया।

याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी ने लेसली का पक्ष रखा। दलील दी गई कि छात्र की आंख में चोट लगने के कारण उसने अपने बयान में कहा कि उसे दिखाई नहीं दे रहा है। इस बयान के आधार पुलिस ने 326 आईपीसी (अंग भंग करना) के तहत केस दर्ज किया। जबकि इस मामले में प्राथमिकी 325 आईपीसी के तहत दर्ज होनी चाहिए थी। डॉक्टर की रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि छात्र की आंख की रोशनी चली गई है। कहा कि छात्र को कैसे और कितनी चोट आई है, जांच का विषय है। इस कोर्ट ने लेसली को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है वाइस प्रिंसिपल लेसली बेनाडिक्ट पर नौ मई 2017 को इंटर के छात्र शेरवेन टेरेंस की बांस की छड़ी से पिटाई का आरोप है। छड़ी आंख में लगने से छात्र को गंभीर चोट आई। घायल छात्र के पिता शेरॉन लॉ रिबेरो ने सिविल लाइंस थाने में वाइस प्रिंसिपल लेसली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए लेसली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। फिलहाल कोर्ट ने माना है कि प्राथमिकी से प्रथम दृष्टया अपराध होने का पता चलता है इसलिए यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed