फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University remained the camp , even though the student has the fire

छावनी बना रहा विवि, फिर भी छात्र ने लगा ली आग

Sat, 04 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
University remained the camp , even though the student has the fire
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्र के आत्मदाह करने की कोशिश की घटना ने पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील है। इसके बावजूद छात्र आग लगाने और वहां से निकल जाने में भी सफल रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र के आग लगाने के बाद वहां मौजूद पीएसी और पुलिस के जवान उसे बचाने के बजाय इधर-उधर भागने लगे। छात्रों का कहना था कि  यह तो अच्छा रहा कि रजनीश ने मिट्टी का तेल छिड़का था। अगर पेट्रोल रहा होता तो स्थित नियंत्रण से बाहर होती। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के अफसर पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को फटकार लगाने के साथ पूछताछ भी की लेकिन छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्र और प्रतियोगी रविवार से ही आंदोलनरत हैं। इसकी वजह से आयोग दफ्तर के अलावा विश्वविद्यालय में भी भारी फोर्स तैनात है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर 30 से 40 सुरक्षा कर्मीहमेशा रहते हैं। घटना के वक्त विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन गेट से केपीयूसी गेट तक भी पीएसी और पुलिस के सैकड़ों जवान तैनात हैं। सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश मिले थे कि छात्रसंघ भवन और आसपास के इलाके में छात्रों को इकट्ठा न होने दिया जाए। इसके बावजूद छात्रसंघ भवन पर छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इनमें से एक रजनीश सिंह ने पुलिस वालों के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। नारेबाजी से लेकर तेल छिड़कने तक सुरक्षा कर्मी उसे देखते रहे। आग लगने के बाद छात्र को बचाने के बजाय वे उससे दूर भागने लगे।


अगर छात्र खुद आगे बढ़कर आग न बुझाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के कुछ देर बाद कर्नलगंज सीओ और इंस्पेक्टर समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से छात्र के बारे में जानकारी मांगी लेकिन कोई कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। सुरक्षा कर्मियों के इस तरह से पीछे हट जाने से छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed