फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The father was laying murder charges , had son alive

पिता लगा रहा था हत्या का आरोप,जिंदा मिला बेटा

Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
The father was laying murder charges , had son alive
अपराध - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार के मेजा इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां-बाप लापता बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के लिए एक टीम गठित कर दी। जांच के दौरान लापता युवक मिर्जापुर में रिश्तेदार के घर मिला। 
विज्ञापन


मेजा में भटौती गांव के रामसुचित मजदूरी करते हैं। उनका आरोप था कि उनका बेटा तुलसीराम एक क्रशर प्लांट में ड्राइवरी करता था। 20 जून को उसकी डंफर से कुचलकर मौत के बाद उसके साथ काम करने वाले तीनों युवकों ने शव को गायब कर दिया। रामसुचित बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए 22 जून को सीओ मेजा जीतेंद्र दुबे के पास शिकायत लेकर पहुंचा। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

 

सीओ जीतेंद्र दुबे ने मेजा थाने के दरोगा अवध बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच में लगा दी। जांच के दौरान एसआई अवध बिहारी शुक्ला को जानकारी मिली की तुलसीराम अपने मिर्जापुर के जिगना में रिश्तेदार के घर छिपा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे बरामद कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को सीओ के सामने सकुशल पेश किया गया। तब जाकर मामले की सच्चाई सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत बेटे की हत्या का आरोप लगाकर रामसुचित ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके खिलाफ पुलिस को गलत सूचना देने का मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।---जीतेंद्र कुमार दुबे सीओ मेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed