फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The centurion flat on pilgrimage theft

तीर्थयात्रा पर गए सूबेदार के फ्लैट में चोरी

Thu, 29 Oct 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
The centurion flat on pilgrimage theft
इलाहाबाद। परिवार सहित तिरूपति बालाजी के दर्शन पर गए फौजी के कालिंदीपुरम कॉलोनी के मौसम विहार स्थित फ्लैट में चोरी हो गई। बुधवार भोर में परिवार तीर्थयात्रा से लौटा तो घर में नगदी-गहनों समेत लाखों की चोरी का पता चला। धूमनगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नागालैंड में तैनात सूबेदार विजयशंकर शुक्ला का परिवार कालिंदीपुरम कॉलोनी के मौसम विहार आवास योजना में रहता है। उनका फ्लैट तीसरी मंजिल पर है। विजयशंकर बीस अक्तूबर को छुट्टी पर घर आए। फिर 22 अक्तूबर को वह पत्नी ममता, अपनी मां, दो बेटियों और एक बेटे के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन पर रवाना हो गए। फ्लैट में ताला लगा दिया था।
विज्ञापन


बुधवार भोर में वह परिवार सहित इलाहाबाद लौटकर अपने फ्लैट पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दरवाजा खोलर वे अंदर गए तो कमरों में फर्श पर सामान बिखरे थे। आलमारी का लॉकर टूटा था। लॉकर से उनकी पत्नी ममता के करीब पांच लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, हैंडीकेम समेत कुछ और सामान नदारद थे। बदमाशों ने घर से करीब छह लाख रुपये का माल पार कर दिया था। अपाटमेंट में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद चोरी हो गई। पुलिस ने कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed