फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP leader's son broke his own injured woman , FIR

घायल महिला सपा नेता के बेटे ने तोड़ा दम, एफआईआर

Sun, 27 Sep 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में शुक्रवार दोपहर महिला सपा नेता चांदनी मेल्होत्रा के बेटे आयुष को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। रामबाग के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घरवाले उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी में लगे थे कि इसी दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मुट्ठीगंज पुलिस ने चांदनी की तहरीर पर कीडगंज के हिमांशु उर्फ कुक्कू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मालवीय नगर की रहने वाली चांदनी मेल्होत्रा सपा महिला सभा की शहर उपाध्यक्ष हैं। उनका बेटा आयुष मेल्होत्रा (24) कारोबार करता था। वह दोपहर में घर के पास परचून की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर भाग निकले। गोली आयुष के सीने में बांयीं तरफ लगी। रामबाग के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घरवाले उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। आयुष की मौत से मां चांदनी और पत्नी शीतल का रोकर बुरा हाल था। आयुष ने लगभग दो साल पहले शीतल के साथ शादी की थी। उनके एक बेटी भी है। आयुष की मां चांदनी ने तहरीर दी थी कि उनके बेटे को कीडगंज हिमांशु उर्फ कुक्कू ने गोली मारी है। उससे उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। शनिवार को आयुष के शव का पोस्टमार्टम हुआ। मुट्ठीगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष की हत्या में कुक्कू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आयुष और कुक्कू की पहले से जान पहचान थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। वे साथ में कारोबार भी करते थे। एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि राजनैतिक वर्चस्व और लेनदेन को लेकर धीरे-धीरे उनके बीच दूरी बनने लगी थी। होली के समय उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई की नौबत हत्या तक पहुंच गई।


मुट्ठीगंज पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु की तलाश में कीडगंज और दरियाबाद समेत कई इलाकों में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने हिमांशु के घर भी दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed