{"_id":"6aaad0a1205a18ff3602ba3d","slug":"gold-and-silver-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-saraval-village-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153939-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सरावल गांव में घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सरावल गांव में घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी
विज्ञापन
फोटो54सरावल में चाेरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान । संवाद
सिढ़पुरा। गांव सरावल में बदमाशों ने लगातार दो रातों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। सोमवार रात चोरों ने दाता मार्केट में स्थित मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट की तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। वहीं, मंगलवार रात एक मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
मंगलवार रात ग्राम सरावल निवासी तासीन के घर में चोरी हुई। तासीन दिल्ली में रहता है, जबकि उसकी पत्नी शावरा घर पर अकेली रहती थी। शावरा अपनी जेठानी रुकसाना के घर ताला लगाकर चली गई थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह अपने घर लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर दोनों कमरों के ताले भी खुले हुए थे। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी को भी खंगाला, लेकिन उसमें रखे आर्टिफिशियल सामान को छोड़ गए। दूसरे कमरे में रखे बक्से से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही सिढ़पुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वर्जन
एक मकान में चोरी होने की जानकारी मिली है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -अमित कुमार, सीओ पटियाली