फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Commissionerate Police inducts 10 new PCR vehicles; 68 beats reorganized

Amritsar News: कमिश्नरेट पुलिस ने 10 नई पीसीआर गाड़ियां शामिल कीं, 68 बीट पुनर्गठित

Wed, 16 Sep 2026 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 16 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police inducts 10 new PCR vehicles; 68 beats reorganized
126 पुलिसकर्मी पीसीआर और थानों में तैनात; 112 कॉल पर पांच मिनट में पहुंचने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को शहरी गश्त और आपात प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत की। इसके लिए 10 नई पीसीआर गाड़ियां शामिल की गईं, जिससे इनकी संख्या 23 हो गई है। साथ ही, शहर में 68 पुलिस बीट को नए सिरे से बनाया और पुनर्गठित किया गया है।
पुलिस ने गैर जरूरी ड्यूटी से 126 पुलिसकर्मियों को पीसीआर और थानों में तैनात किया है। इसका उद्देश्य थानों में पर्याप्त बल उपलब्ध कराना और सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना है। पुलिस कमिश्नर ने इन कर्मियों को बीट ड्यूटी, गश्त और अपराध रोकथाम की जानकारी दी। उन्हें 112 आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देने को कहा गया। पीसीआर टीमों को करीब पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का लक्ष्य मिला है। पुलिस बीट को थानों की सीमा और स्थिति के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। इससे क्षेत्रों में दोहराव खत्म होगा और गश्त प्रभावी बनेगी। आपात स्थिति में तुरंत नाकाबंदी के लिए रेड अलर्ट पॉइंट भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान और तैयारी
पीसीआर कर्मियों को सड़क, अस्पताल, एटीएम और रेलवे लाइन जैसी महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी वाली बीट बुक दी गई है। वाहनों में खराबी आने पर तुरंत व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व मोटरसाइकिलें भी तैयार रखी गई हैं। इसके अलावा, डीसीपी आकर्षी जैन के नेतृत्व में गुज्जरपुरा इलाके में कासो के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो - 5, 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed