फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to bulldoze forest department team

Etah News: वन विभाग की टीम पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश

Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to bulldoze forest department team
एटा। शीलतपुर क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग गए जबकि एक बुलडोजर मौके से पकड़ लिया गया। इस संबंध में वन दारोगा की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वन दारोगा पिंकी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि शीतलपुर में आरक्षित वन भूमि में बुलडोजर द्वारा मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। इस पर वह हमराह विकास कुमार वन दरोगा को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां बुलडोजर से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टरों में लोड की जा रही थी। वर्ष 2026 में योजना के तहत तहत किए गए पौधरोपण को भी क्षति पहुंचाई जा रही थी। मौके पर लगभग 15 से 18 ट्रैक्टरों में मिट्टी लदी हुई थी। टीम को देखकर ट्रैक्टर लेकर सभी भाग निकले। दूसरे चालक ने टीम पर बुलडोजर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

बुलडोजर स्वामी बौबी को मौके से पकडा गया जो ट्रैक्टर लेकर भागे हैं उनमें प्रदीप, रवीकान्त, प्रमोद, देवेंद्र, रूप किशोर, रामू, निवासीगण शीतलपुर एवं ज्ञानी निवासी गांव मानपुर एटा हैं। बुलडोजर को मौके से पकड़ लिया गया। इसे कोतवाली देहात पुलिस के सहयोग से वन विभाग प्रभागीय कार्यालय परिसर लाया गया। बौबी व अन्य लोगों ने आरक्षित वन भूमि से मिट्टी का खनन कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा-26 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। इन सभी पर पहले भी खनन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। - डॉ. इलामारन जि., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed