{"_id":"6aaa8faad67ebb83660981d8","slug":"sagar-illicit-liquor-case-hunt-intensifies-for-prime-accused-manish-lodhi-reward-raised-sagar-news-c-1-1-noi1338-4730488-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शराब ठेकेदार मनीष लोधी की तलाश तेज, पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 30 हजार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शराब ठेकेदार मनीष लोधी की तलाश तेज, पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 30 हजार किया
Wed, 16 Sep 2026 10:30 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:30 PM IST
सार
सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की तलाश तेज हो गई है। पुलिस उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही है। फरार आरोपी पर इनाम 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया गया। मामले में 18 गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
आरोपी मनीष लोधी
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम की राशि भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और गुजरात तक फैली तलाश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि नकली शराब की खेप तैयार करवाने के बाद मनीष बिहार चला गया था। वहां से लौटते समय जब वह सतना पहुंचा, तब उसे जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने की खबर मिली। इसके बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है। पुलिस टीमों ने उसकी अंतिम लोकेशन और सुराग के आधार पर सतना, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में कई जगह छापेमारी की है। कुछ दिन पहले उसके शाहगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल चुका था। उसकी तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम को गुजरात भी भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सांवेर में जर्जर मकान तोड़ते समय पास के मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
इनाम राशि बढ़ाई गई, अब तक 18 गिरफ्तार
फरार आरोपी मनीष लोधी की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उस पर घोषित इनाम की राशि को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस गंभीर मामले में पुलिस अब तक 30 से अधिक लोगों को आरोपी बना चुकी है, जिनमें से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क और फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा।
