{"_id":"6aaad02e2d0df8ff7907a1e8","slug":"youth-found-injured-in-field-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153944-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो58सोरोंजी क्षेत्र में बाजरा के खेत में घायल मिले युवक के बारे में जानकारी करते एसपी ओपी
फोटो- 58
-गोगामेड़ी की जात करने की बात कहकर चार दिन पहले निकला था युवक
-प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस, शरीर पर मिले चोटों के निशान, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव पैसोई निवासी युवक बुधवार की सुबह गोरहा नहर के पास बाजरा के खेत में घायल मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। वह चार दिन पहले गोगामेड़ी की जात करने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव पैसाेई निवासी मुकेश यादव (30) पुत्र स्व. विजय सिंह चार दिन पहले गोगामेड़ी की जात करने की बात कहकर घर से गए थे। गांव के अलवर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह गोरहा चौकी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के सामने बाजरा के खेत में युवक घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे।
उसे घायल देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। गांव के प्रधान ने इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर एसपी ओपी सिंह और सीओ सदर आंचल चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खेत में आसपास से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि गहनता से घटनास्थल का मुआयना किया गया है। मृतक ने घायल अवस्था में पुलिस को कुछ अहम बातें बताई थीं, जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है। मामले में युवक के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर ऊपरी चोट के निशान पाए गए हैं। थाने के रिकॉर्ड से पता चला है कि मृतक का अपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। परिजन से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौत की असल वजह पता करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मोबाइल गिरवीं रखकर गया था मुकेश
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि मुकेश खेती किसानी करता था। वह अपना मोबाइल गांव में गिरवीं रखकर जात करने गया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद मां भूरी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद