फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10-year-old girl suffers burns after coming into contact with high-tension line; villagers surround power substation.

Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची झुलसी, ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
10-year-old girl suffers burns after coming into contact with high-tension line; villagers surround power substation.
पहासू में बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पहासू। क्षेत्र के लालनेर गांव में बुधवार दोपहर को मकान की छत पर गई दस वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई। घटना के विरोध में परिजन व ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने की मांग की गई।
विज्ञापन


लालनेर गांव निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर को उनकी दस वर्षीय बच्ची लक्ष्मी मकान की निर्माणाधीन छत पर गई, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तभी लक्ष्मी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गई और झुलसकर छत पर गिर गई। चीख सुनकर अन्य लोग वहां आ गए, जिन्होंने पीड़ित को जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन व ग्रामीण घायल को पहासू के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और बच्ची को भर्ती कराया। वहीं, गुस्साए ग्रामीण बिजली घर पहुंचे तो ऊर्जा निगम के कर्मचारी वहां से भाग गए। इसके बाद ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। शाम पांच बजे जेई मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तार को शिफ्ट कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहले भी हो चुके हैं हादसे
लक्ष्मी के भाई शिव का कहना है कि गांव में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। तीन साल पहले बिजली के तार की चपेट में आने से किसान अतर सिंह की मौत हो गई थी और दो साल पहले तालाब में करंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई थी।
इसके बावजूद निगम की ओर से कोई सतर्कता नहीं बरती गई। पहासू क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में दो महीने पहले हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी, जिसमें सगे भाई-बहन झुलस गए थे।

कोट :-
विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए नए खंभे लगाए जाएंगे। इसके बाद मकान से तारों की दूरी हो जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि विद्युत लाइन शिफ्ट कराने के बाद ही मकान का निर्माण कार्य कराएं, जिससे जनहानि से बचा जा सके। - उदित कुमार जयसवाल, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article