फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A quack was running a clinic 400 meters away from the CHC, sealed after the death of an innocent child.

Hardoi News: सीएचसी से 400 मीटर दूर क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप, मासूम की मौत के बाद सील

Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A quack was running a clinic 400 meters away from the CHC, sealed after the death of an innocent child.
हरपालपुर। झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत के मामले में आखिरकार स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की नींद खुल गई। सीएचसी से महज 400 मीटर दूर झोलाछाप के क्लीनिक चलाने की जानकारी जिम्मेदारों को मासूम की मौत के बाद हुई। फिलहाल मंगलवार देर रात क्लीनिक सील कर दिया गया।
विज्ञापन



हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बजरंगखेड़ा निवासी राधा मोहन की बेटी शशि (11 माह) को 13 सितंबर को उल्टियां हो रही थीं। बाद में उसे तेज बुखार भी आ गया था। परिजन उसे हरपालपुर कस्बे के निजी बस अड्डे के पास संचालित क्लीनिक पर इलाज के लिए ले गए थे। राधामोहन का आरोप है कि झोलाछाप ने मासूम को दवा की ज्यादा डोज दे दी। इस कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन दोबारा मासूम को लेकर झोलाछाप के पास गए लेकिन झोलाछप नहीं मिला।
विज्ञापन

15 सितंबर की सुबह तीन बजे मासूम की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय और अजीत मणि ने क्लीनिक सील कर दिया। डॉ. आनंद ने बताया कि झोलाछाप के पास न तो कोई डिग्री है न ही क्लीनिक का पंजीकरण। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed