{"_id":"5a83417c4f1c1bd04b8b552f","slug":"shuat-s-vc-entered-in-the-gd","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने नहीं पहुंचे शुआट्स के वीसी, जीडी में दर्ज किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने नहीं पहुंचे शुआट्स के वीसी, जीडी में दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुआट्स के वीसी आरबी लाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने की जीडी में मंगलवार को तस्करा अंकित किया गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वीसी को प्रतिदिन थाने में पूछताछ के लिए आना है। पुलिस का कहना है कि आज दिन भर पुलिस टीम उनका इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं आए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसपी क्राइम ने शुआट्स के वीसी आरबी लाल से पूछताछ के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई है। इसमें सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एसपी सिंह, इंस्पेक्टर केके यादव, दरोगा जमीर अहमद और सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज भुवनेश चौबे को शामिल किया गया है। एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा पर्यवेक्षण करेंगे। एसपी क्राइम के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वीसी आरबी लाल को मंगलवार से ही थाने आना था लेकिन वह नहीं आए। शाम को पांच बजे के बाद उनके न आने सूचना जीडी में दर्ज कर ली गई। उसमें लिखा है कि आज दिनांक 13 फरवरी 2018 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शुआट्स वीसी आरबी लाल को सिविल लाइंस थाने आना था लेकिन वह नहीं आए। इसका तस्करा अंकित किया जाता है। एसपी क्राइम के मुताबिक वह जिस दिन थाने नहीं आएंगे, उनके खिलाफ जीडी में तस्करा डाल दिया जाएगा।
शुआट्स के प्रवक्ता एसबी सिंह ने कहा कि शुआट्स के वीसी आरबी लाल न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए प्रतिदिन थाने आएंगे। पुलिस की ओर से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, उन्हें दिया जाएगा। मंगलवार को उन्हें पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी, इस कारण वह सिविल लाइंस थाने नहीं आ पाए।