{"_id":"58850e7a4f1c1b701bf00e3a","slug":"road-accident-in-dhumanganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिपाही के चलते गई बाइक सवार की जान, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक सिपाही के चलते गई बाइक सवार की जान, बवाल
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके में रविवार रात चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की एक हरकत के चलते बाइक सवार की जान चली गई। बाइक सवार को देखकर ट्रैफिक सिपाही डंडा लहराते हुए ठीक सामने आ गया।। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। बाइक सवार की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
ट्रैफिक सिपाही और दरोगा घायल को लेकर अस्पताल भागे। इधर आक्रोशित लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। चक्काजाम कर जमक र पथराव किया जाने लगा। रोडवेज बस समेत कई वाहनों के शीशे टूट गए। वहां मौजूद पुलिस बल ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे भी दौड़ा लिया। इसके बाद भारी फोर्स पहुंची, तब जाकर भीड़ वहां से हटी। लोगों का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस चेकिंग की आड़ में वसूली करती है। सिपाही की करतूत से युवक की मौत हुई है। चीरघर पर भी लोगों ने हंगामा किया। भारी पुलिस बल होने के चलते मामला बढ़ा नहीं, अफसरों ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
धूमनगंज में सल्लाहपुर निवासी प्रहलाद कुमार एयरफोर्स से रिटायर हैं। उनके तीन बेटों में बड़ा महेश कुमार (45) मैजिक चलाता था। वह मुंडेरा मंडी से सुबह सब्जी लेकर दूसरे जिलों में पहुंचाता था। रविवार रात वह मंडी पहुंचा। मैजिक मालिक के यहां गाड़ी खड़ी कर बाइक से घर लौट रहा था। धर्मवीर चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और दरोगा चेकिंग में लगे थे। इसी बीच ट्रैफिक सिपाही डंडा लहराते हुए सामने आ गया। इससे महेश की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिरा तो पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते निकल गया। महेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
सैकड़ों की भीड़ जुट गई। माहौल बिगड़ता देख ट्रैफिक सिपाही महेश को लेकर अस्पताल भागे। घटना से आक्रोशित लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। सड़क पर चक्काजाम कर पथराव होने लगा। बवाल के चलते बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़ ने रोडवेज बस समेत छह वाहनों के शीशे तोड़ दिए। बवाल की सूचना पर टीपीनगर और धूमनगंज पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पथराव करते हुए खदेड़ लिया।
इसके बाद एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ डीपी तिवारी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने लाठी भांजकर बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस शव लेकर एसआरएन आई तो यहां भी परिजनों के साथ सैकड़ों लोग आ गए। लोग आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि बिना परिजनों के आए शव चीरघर क्यों भेजा गया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस अफसरों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। अनहोनी की घटना से महेश के घर कोहराम मचा है। पत्नी बिंदू और दोनों बेटों का रोकर बुरा हाल था।