{"_id":"ad7133210f624f32b047080202c7f57e","slug":"rajruppur-to-bombing-the-contractor-palm-uri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजरूपपुर में ठेकेदार पर बम से हमला, हथेली उड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजरूपपुर में ठेकेदार पर बम से हमला, हथेली उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले रेलवे ठेकेदार कमलेश सिंह उर्फ मुन्ना (48) पर सोमवार रात सवा आठ बजे बमों से हुआ। वह अपने घर के गेट के पास ही थे तभी दो बम उन पर फेंके गए। एक बम बाईं हथेली पर लगा तो दूसरा पांव के पास फटा। बम लगने से उनके बाएं हाथ की हथेली उड़ गई और पांव भी झुलस गया। वह गिर कर तड़पने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने उनको एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ठेकेदार ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस पुरानी रंजिश की बात मान रही है। ठेकेदार पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे हैं।
ठेकेदार का राजरूपपुर में ही एक मैरेज लॉन भी है। वह रात में पान लेने के लिए पास की दुकान पर गए थे। उनकी पत्नी सुनीता देवी बेटी को लेकर सिविल लाइंस डॉक्टर के पास गई थीं। बेटी की तबीयत कुछ खराब है। पान लेने के बाद मुन्ना पैदल ही अपने घर की ओर लौटे। वह गेट के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर दो बम फेंके। अचानक हुए हमले से ठेकेदार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हमलावरों को वह देख भी नहीं पाए। यह भी नहीं पता चला है कि हमलावर पैदल थे या बाइक से। हमलावरों की संख्या के बारे में भी पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर एसआई आनंद कुमार पांडेय पहुंचे। गंभीर हालत में भर्ती ठेकेदार बयान नहीं दे पाए हैं। परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। ठेकेदार का बेटा ऋषभ लखनऊ में पढ़ता है। पुलिस को ठेकेदार के होश में आने का इंतजार है।