फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killed in road accidents, teacher, lawyer and two injured

सड़क हादसों में शिक्षिका की मौत, अधिवक्ता समेत दो जख्मी

Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Killed in road accidents, teacher, lawyer and two injured
accident - फोटो : graphic
थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षिका की मौत हो गई। हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत शिक्षक जख्मी हो गए। दोनों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जीटी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अधिवक्ता को मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शिक्षिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


मूलत: उतरांव थाना क्षेत्र के मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय आशा सिंह पत्नी अजय सिंह हनुमानगंज के टिकरी गांव स्थित रामकृपाल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। यहीं पर उनका छोटा भाई शिव कुमार सिंह भी अध्यापक है। भाई-बहन परिवार के साथ अल्लापुर में रहते थे। आशा के पति लखनऊ स्थित सचिवालय के ग्राम विकास विभाग में लिपिक हैं। रोज की तरह भाई-बहन दोपहर तकरीबन तीन बजे बाइक से स्कूल से घर लौट रहे थे। अंदावा ओवरब्रिज पर अचानक बाइक में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस पर आशा छिंटककर सड़क पर जा गिरीं। इसके बाद बेकाबू ट्रक शिक्षिका को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से शिव कुमार भी छिंटककर सड़क पर गिर पड़ा। उसे भी गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शिक्षिका के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बेटे राहुल और रोहित बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उधर, तकरीबन इसी समय थाना क्षेत्र के मलावां गांव में जौनपुर से बाइक से आ रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सरोज (40) को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा जख्मी अधिवक्ता को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया। हादसे के आरोपी ट्रक को ग्रामीणों ने चालक समेत दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारण इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे तथा झूंसी-सहसों मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed