{"_id":"586960954f1c1b255eeedf2f","slug":"entered-the-car-park-railing-broke-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग तोड़ कार पार्क में घुसी, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलिंग तोड़ कार पार्क में घुसी, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की पार्टी से आधी रात घर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हिंदू हॉस्टल चौराहे के पार्क में घुस गई और दूसरी तरफ की रेलिंग से टकराकर रुकी। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। जबकि कार सवार दो युवक और सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर हॉस्टल के लड़के बाहर निकले। कार में फंसी जख्मी लोगों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस पहुंची थी। घायल किसी निजी अस्पताल इलाज करवा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
ममफोर्डगंज के सोनू, रजत और कटरा में रहकर पढा़ई करने वाली सगी बहने नैनी और नयना शनिवार रात नए साल का जश्न मनाने निकले थे। देर रात जश्न क ा दौर खत्म हुआ तो वे कार से घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर होकर घर लौट रहे थे। हिन्दू हॉस्टल चौराहे के पास चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग और चबूतरे की दीवार तोड़ते हुए चौराहे के पार्क में घुस गई। रेलिंग तोड़ने के बाद भी नहीं रुकी और वह दूसरी तरफ की रेलिंग से टकराकर रुकी। दुर्घटना के बाद हॉस्टल के लड़के बाहर निकले और कार में फंसे जख्मी लोगों को बाहर निकाला। कार में बैठे दोनों युवक और सगी बहनें खून से लथपथ थी। उन्हें जार्जटाउन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर घायलों के घरवाले रोते कलपते अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।