फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dealers hold of fake notes

नकली नोटों का सौदागर शिकंजे में

Tue, 30 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के सौदागर सिरसा मेजा के अमित केसरवानी को सोमवार रात चौक क्षेत्र से दबोच लिया। अमित पर एचडीएफसी बैंक की जीरो रोड शाखा में तीन नवंबर को एक लाख आठ हजार रुपये के नकली नोटों को जमा कराने का आरोप है। शाखा प्रबंधक ने उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक अमित नकली नोटों को खपाने का काम करता है और एक बार उसने ऐसा कारनामा केनरा बैंक में भी किया था।
विज्ञापन


अमित केसरवानी तीन नवंबर को अमित शर्मा के खाते में रुपये जमा कराने आया था। उसने रुपये बैंक में दे दिए लेकिन जब नोटों की जांच होने लगी तो वह भाग निकला था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में कोतवाली के एसएसआई सुनील दत्त राय और क्राइम ब्रांच के सिपाही वेद तिवारी तथा पंकज जुटे थे। पुलिस को उसकी लोकेशन चौक में मिली तो उसे उठा लिया गया। अमित ने पहले बयान दिया था कि वह बीसी चलाता है। उसे रुपये यमुनापार के चंदन और विक्की ने दिए थे। उसे नोटों के नकली होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि जब सख्ती की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित का यमुनापार में तगड़ा नेटवर्क है। वह मालदा से नकली नोटोें को लाने के मामले में जेल में बंद शमसुल के संपर्क में था। शमसुल उसे एक लाख रुपये के जाली नोट 60 हजार रुपये में देता था। अमित नोटों को होटलों, ढाबों और पेट्रोल पंप पर खपाने का काम करता था। उससे पूछताछ चल रही है। इस नेटवर्क में कई और लोग भी शामिल हैं। पुलिस अमित के गिरोह के लोगों की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed