फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cucumber farmers receiving threats

कचरी के किसानों को मिल रही धमकी

Thu, 03 Mar 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cucumber farmers receiving threats

करछना के कचरी में अब किसानों को स्थानीय ठेकेदार, आसपास के गांवों के प्रधान और सत्तापक्ष से जुड़े लोग धमकी दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनको धमकाया जा रहा है कि वे थर्मल पावर के निर्माण में किसी तरह का विरोध ना करें और मुआवजा लेकर हट जाएं। ऐसी धमकियों से कचरी के किसानों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। उधर, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों के परिवार वालों से बुधवार को बीएसपी विधायक दीपक पटेल भी मिलने पहुंचे। हालांकि, गायब किसान लक्ष्मी नारायण शुक्ला का अभी तक पता नहीं चला है। लक्ष्मी नारायण के बेटे हेमंत ने बताया कि उसके पिता का मोबाइल बंद है। पुलिस वालों से पूछा गया तो वे कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे कचरी का माहौल और गरमाता जा रहा है।

विज्ञापन

कचरी में भारी सुरक्षा बलों के बीच थर्मल पावर की बाउंड्री बनाई जा रही है। इससे वहां किसानों की खड़ी फसलों को रौंदा जा रहा है। बाउंड्री बनाने के दौरान हो रही खोदाई से अगल-बगल बने मकानों की नींव भी हिल जा रही है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बारिश में उनके मकान को झटका लग सकता है।

विज्ञापन

जिन किसानों की जमीन पर बाउंड्री बनाई जा रही है, उनका कहना है कि पूर्व डीएम संजय प्रसाद ने उनके परिवार से किसी एक सदस्य को नौकरी और उनके जमीन का पूरा मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन जिला प्रशासन ने बंजर जमीन और उपजाऊ जमीन दोनों का एक ही रेट पर मुआवजा दिया है। किसानों ने कहा कि जमीन चले जाने से उनके जीवन का संकट खड़ा हो जाएगा। जिला प्रशासन उन्हें लगातार अंधेरे में रखे है। बुधवार को इलाके में पीएसी और बढ़ा दी गई है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। प्रशासन की नाकेबंदी से महिलाओं और बच्चों में खौफ का माहौल बना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कचरी में थर्मल पावर के लिए बाउंड्री बनाए जाने के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में रामचंद्र की अगुवाई में याचिका दायर करने वालों की पुलिस तलाशी कर रही है। हालांकि, याचिका दायर करने वाले गांव से बाहर हैं। वे कचरी नहीं जा रहे हैं। उनको आशंका है कि वे कचरी जाएंगे तो पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed