{"_id":"626b72f290eb5cc7fba0841a378d2f51","slug":"cops-and-landlord-fiercely-assault-making-a-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और मकान मालिक में जमकर मारपीट, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही और मकान मालिक में जमकर मारपीट, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के लाल चौक पर सिपाही और मकान मालिक के बेटे के बीच जमकर मारपीट हुई। वर्दी का रौब दिखाते हुए सिपाही मकान मालिक के बेटे पर आफत बनकर टूट पड़ा। युवक को पिटता देख उसके बचाव में लोग आगे आए तो सिपाही बैकफुट पर आया। मौके पर इलाकाई पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में थाने में लिखापढ़ी कर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। सिपाही ने 45 दिन के भीतर मकान खाली किए जाने का वक्त मांगा है। बवाल के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
गंगापार के सरायइनायत थाने में तैनात एक सिपाही आवास विकास कालोनी योजना तीन के लाल चौक पर एमआईजी मकान में किराए पर रहता है। किराए को लेकर सिपाही और मकान मालिक के बीच पिछले कई दिनों से तकरार चल रही थी। बृहस्पतिवार को मकान मालिक का बेटा किराए का तगादा लेकर वहां पहुंचा। इसी दौरान सिपाही और युवक के बीच विवाद खड़ा हो गया। बात इतनी आगे बढ़ी कि आरोप है कि सिपाही ने युवक की सरेराह पिटाई शुरू कर दी।
युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उसके पक्ष में खड़े हो गए। इस पर उक्त सिपाही बैकफुट पर आया। तब तक मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बवाल बढ़ता देख मौके पर इलाकाई पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। बाद में दोनों पक्षों ने लिखित समझौता किया। सिपाही ने मकान खाली करने को 45 दिन का वक्त मांगा है। बवाल के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।