फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Protest against murder; MG Road blocked for two hours.

Delhi News: हत्या के विरोध में प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रही एमजी रोड

Tue, 15 Sep 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Protest against murder; MG Road blocked for two hours.
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भीषण जाम लग गया
विज्ञापन

धौला कुआं से गुरुग्राम तक लंबी कतारें दिखीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को परिजनों ने महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड स्थित अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इससे दो घंटे तक गुरुग्राम और महरौली-बदरपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात की रफ्तार थम गई।
इस बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर दिया था कि प्रदर्शन के कारण एमजी रोड पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित मार्ग से बचने की सलाह दी थी और छतरपुर के सीडीआर चौक से गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और महरौली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48), महिपालपुर और अंधेरिया मोड़ वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने को कहा गया। बाद में स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करवा दिया। हालांकि, इतनी देर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे) पर भीषण जाम लग गया, जिससे धौला कुआं से लेकर गुरुग्राम तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की थी कि वह जहां भी संभव हो, मेट्रो सेवा का उपयोग करें, अपनी यात्रा का समय पहले से तय करके निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed