फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves strike empty house during Teej in Korba, steal jewellery and cash near Ganesh pandal, lock neighbours'

कोरबा: तीजा पर सूना मिला घर तो टूट पड़ा चोरों का गैंग, पड़ोसियों को बाहर से बंद कर उड़ाए जेवर-नकदी

Tue, 15 Sep 2026 09:07 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

चोरों ने तीजा पर्व के दौरान सूने मकान को निशाना बनाया, लेकिन इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घर से महज 10 कदम की दूरी पर गणेश पंडाल लगा था, जहां देर रात तक लोग मौजूद रहते थे।

विज्ञापन
Thieves strike empty house during Teej in Korba, steal jewellery and cash near Ganesh pandal, lock neighbours'
तीजा में सूना घर देख चोरों ने बोला धावा,जेवर और नगद उड़ाए

विस्तार

कोरबा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब बस्ती में लगे गणेश पंडाल से चंद कदम की दूरी पर ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर शराब दुकान के सामने स्थित बस्ती का है। जहां तीजा त्यौहार मनाने पूरा परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर गया था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौशिल्या बरेठ के मकान में उसकी मां, बेटा और बेटी निवास करते हैं। तीजा पर्व के चलते मां कौशिल्या अपनी बेटी आरती बरेठ के साथ अपनी बहन के घर तीजा मनाने गई हुई थी। वहीं बेटा नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर गया था। घर में कोई नहीं होने से मकान सूना पड़ा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन


चोरों ने बड़ी ही शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने से पहले चोरों ने आसपास के पड़ोसियों के घर के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके और उन्हें चोरी करने का पूरा मौका मिल सके। सुबह जब पड़ोसी उठे तो उनके घर के दरवाजे बाहर से बंद मिले, जिसके बाद उन्होंने फोन कर आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब नाइट ड्यूटी से बेटा घर लौटा तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखी एक अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम पार कर दी। इतना ही नहीं बेड के अंदर रखे सामानों को भी खंगाला गया। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी की वारदात में हैरान करने वाली बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई है, उससे महज 10 कदम की दूरी पर बस्ती के लोगों ने गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है। लोग देर रात तक जागकर पूजा-पाठ करते हैं, इसके बावजूद चोरों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने चोरी के दौरान घर में ही गुटखा खाकर थूककर गंदगी भी फैलाई है।


घर की बेटी आरती बरेठ ने बताया कि वह मां के साथ मौसी के घर गई थी। भाई सुबह ड्यूटी से लौटा तो ताला टूटा मिला। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

तीजा में सूना घर देख चोरों ने बोला धावा,जेवर और नगद उड़ाए

तीजा में सूना घर देख चोरों ने बोला धावा,जेवर और नगद उड़ाए

 

तीजा में सूना घर देख चोरों ने बोला धावा,जेवर और नगद उड़ाए

तीजा में सूना घर देख चोरों ने बोला धावा,जेवर और नगद उड़ाए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed