{"_id":"6aa957eb934d4c3e6602b88a","slug":"protest-against-murder-mg-road-blocked-for-two-hours-ashram-news-c-340-1-del1011-155084-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हत्या के विरोध में प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रही एमजी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हत्या के विरोध में प्रदर्शन, दो घंटे तक बाधित रही एमजी रोड
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भीषण जाम लग गया
धौला कुआं से गुरुग्राम तक लंबी कतारें दिखीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को परिजनों ने महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड स्थित अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इससे दो घंटे तक गुरुग्राम और महरौली-बदरपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात की रफ्तार थम गई।
इस बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर दिया था कि प्रदर्शन के कारण एमजी रोड पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित मार्ग से बचने की सलाह दी थी और छतरपुर के सीडीआर चौक से गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया।
यातायात पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और महरौली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48), महिपालपुर और अंधेरिया मोड़ वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने को कहा गया। बाद में स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करवा दिया। हालांकि, इतनी देर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे) पर भीषण जाम लग गया, जिससे धौला कुआं से लेकर गुरुग्राम तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की थी कि वह जहां भी संभव हो, मेट्रो सेवा का उपयोग करें, अपनी यात्रा का समय पहले से तय करके निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें।