फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New mother missing from Korba's Jeevansh Hospital found hanged near hospital, newborn still in ICU, police pro

सीजी: अस्पताल से अचानक लापता हुई नवप्रसूता, अगले दिन पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; आईसीयू में भर्ती है नवजात

Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती नवप्रसूता अचानक लापता हो गई। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे और सोशल मीडिया पर भी मदद मांगी, लेकिन अगले दिन जेंजरा के मेन रोड के पास उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। नवजात अभी आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन
New mother missing from Korba's Jeevansh Hospital found hanged near hospital, newborn still in ICU, police pro
अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता की लटकती मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा।जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती एक नवप्रसूता ने परिजनों से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरी कला निवासी कविता केंवट को प्रसव के लिए 10 सितंबर को जीवांश अस्पताल जेंजरा में भर्ती कराया गया था। वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के बाद नवजात की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उसे अस्पताल के विशेष वार्ड SNCU/ICU में रखा गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता परिजनों से नाराज हो गई। नाराजगी के बाद वह अचानक बिना किसी को बताए अस्पताल से कहीं चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे घबरा गए और रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी फोटो के साथ सोशल मीडिया पर भी तलाश में मदद की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा के मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक महिला के शव को फंदे से लटकते हुए देखा। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के सरपंच और कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका की पहचान अस्पताल से लापता हुई कविता केंवट के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जिसके चलते नवप्रसूता ने यह आत्मघाती कदम उठाया। क्या यह पारिवारिक विवाद था या प्रसव के बाद होने वाला अवसाद, यह जांच का विषय है।


इधर अस्पताल में नवजात अभी भी ICU में भर्ती है, जिसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता की लटकती मिली लाश

अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता की लटकती मिली लाश

 

अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता की लटकती मिली लाश

अस्पताल से लापता हुई नवप्रसूता की लटकती मिली लाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed