फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: 56 लाख के प्लॉट सौदे में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- आरोपी भाइयों और चाचा पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कासना थाने में तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
बुलंदशहर निवासी उर्मेश सिंह का कहना है कि वह प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उनकी मुलाकात यूपीसीडा कासना के कार्यालय में गाजियाबाद के सेक्टर-12 प्रताप विहार निवासी अजय गर्ग से हुई थी। अजय गर्ग ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में उनका भूखंड है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। 1 जनवरी 2023 को यूपीसीडा कासना कार्यालय में यह सौदा 56 लाख रुपये में तय हुआ था। जिसमें अजय गर्ग के भाई अरुण गर्ग भी मौजूद थे। उर्मेश सिंह ने जनवरी से अगस्त 2023 के बीच कई किस्तों में नकद कुल 25 लाख रुपये अजय गर्ग को अदा कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी अजय गर्ग ने रजिस्ट्री नहीं कराई और टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर उसने मूल आवंटन पत्र और अन्य दस्तावेज सौंपे। जिन्हें लेकर जब प्रार्थी प्राधिकरण पहुंचा तो पता चला कि भूखंड संख्या को बदल दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने अजय गर्ग से संपर्क किया।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद के विजय नगर स्थित एक दुकान पर बुलाकर अजय गर्ग, अरुण गर्ग और उनके चाचा ने बदलाव की बात तो मान ली, लेकिन अब उसी भूखंड के बदले 80 लाख रुपये की मांग करने लगे है। इसके बाद 20 मार्च 2026 को दोबारा यूपीसीडा कार्यालय में हुई बैठक में भी आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed