फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor shot dead in the village stress injuries

गोली से घायल ठेकेदार की मौत से गांव में तनाव

Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Contractor shot dead in the village stress injuries
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
यमुनापार के इरादतगंज इलाके में 2 जुलाई की रात बाइक से घर लौट रहे प्रापर्टी डीलर इम्तियाज उर्फ बिल्ला (35) को गोली मार दी गई थी। रविवार सुबह जार्जटाउन स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बिल्ला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इस मामले में सपा नेता गजराज सिंह पटेल, रिंकू उर्फ नेता और एक अज्ञात के खिलाफ घूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन सपा नेता का नाम होने के चलते घूरपुर पुलिस लीपापोती में लगी थी।
विज्ञापन


इस बात से गांव के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी थी। उनका गुस्सा देखते हुए अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस और प्रापर्टी डीलर के घर पर भारी पुलिस तैनात रही। दिन भर पुलिस वाले ग्रामीणों को समझाने में लगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से सहायता, आम आदमी बीमा योजना और पारिवारिक पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इम्तियाज उर्फ बिल्ला प्रापर्टी डीलिंग करता था। वह दो जुलाई क ो अकोढ़ा रिश्तेदार के घर गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले इरादतगंज बाजार के पास सन्नाटा देख बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर बिल्ला पर फायरिंग की। एक गोली बिल्ला के पेट में लगी तो वह झाड़ी में छिप गया।े हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल लाया गया। पांच दिन बाद परिजन हालत नाजुक देख जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान सुबह प्रापर्टी डीलर ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना के बाद घूरपुर पुलिस ने इस मामले में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, रिंकू उर्फ नेता और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की लेकिन आरापे है कि सपा नेता से जुड़ा मामला देख पुलिस ने ढिलाई बरती। बिल्ला की पत्नी कमरजहां ने आरोप लगाया कि 12 जुलाई को उसके मोबाइल पर आरोपियों ने फोन कर धमकाया था कि पति से बोलो बयान बदल दे। वरना पति जैसा ही हाल तुम्हारा भी होगा। कमरजहां ने मामले की शिकायत घूरपुर एसओ संदीप तिवारी से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 


इम्तियाज प्रापर्टी डीलिंग करता था। वह एक सपा नेता के साथ कारोबार में लगा था। आरोपी भी जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। दोनों के बीच जमीन की सौदेबाजी को लेकर खुन्नस चल रही थी। बिल्ला सात भाइयों में छोटा था। उसके एक भाई का कई साल पहले कत्ल हो चुका है। जबकि एक भाभी और उनके तीन बच्चों की भी हत्या हो गई थी। इम्तियाज की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी तो पति का शव देखकर अचेत हो गई। उसके सामने यह समस्या यह है कि वह तीन बेटियों और चार बेटों का भरण-पोषण कैसे करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed