फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young child drowns in canal while playing at Pakka Ghat; no trace found.

Yamuna Nagar News: पक्का घाट पर खेलते समय नहर में डूबा मासूम, नहीं लगा सुराग

Thu, 27 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young child drowns in canal while playing at Pakka Ghat; no trace found.
नहर में डूबा कृष्णा। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के पक्का घाट पर बुधवार दोपहर खेल रहा नौ वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चा बहकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

शहर के खेड़ा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पक्का घाट पर दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। साथियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गया। सूचना मिलने पर थाना रादौर थाना प्रभारी राजेश राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर अमर सिंह कांबोज को बुलाया गया। गोताखोर ने नहर में काफी दूर तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार कृष्णा सरकारी स्कूल रादौर में दूसरी कक्षा का छात्र है। थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि नहर में लापता बच्चे की तलाश जारी है। गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

नहर में डूबा कृष्णा। परिजन

नहर में डूबा कृष्णा। परिजन

नहर में डूबा कृष्णा। परिजन

नहर में डूबा कृष्णा। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed