फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck driver dies after coming into contact with high-tension wire.

Azamgarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after coming into contact with high-tension wire.
मृतक अंश कुमार यादव की फाइल फोटो। संवाद
जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 21 वर्षीय ट्रक चालक अंश कुमार यादव की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात फरीदगंज बाजार स्थित कमरावां मोड़ पर हुई, जब अंश ट्रक से बालू गिरा रहा था।
विज्ञापन

बालू गिराने के दौरान वह ट्रक के ऊपर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली का करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर पट्टी लाला राय (एकमा) गांव निवासी रामानंद यादव का पुत्र अंश कुमार यादव मंगलवार रात करीब आठ बजे गब्बू सोनकर के घर बालू लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

बालू गिराते समय वह ट्रक की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की जद में आ गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
अंश कुमार यादव अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। जवान बेटे की इस असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed