फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two smugglers arrested with Khair wood.

Nainital News: खैर की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with Khair wood.
लालकुआं। ऑपरेशन अंकुश के तहत वन विभाग की टीम ने मोटाहल्दू बीट के प्लाट संख्या-143 में दबिश देकर चार खैर के पेड़ों की कटी लकड़ी और तस्करी में शामिल पिकअप वाहन पकड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य ने बताया कि 25 अगस्त तड़के गश्ती टीम को सूचना मिली कि खैर के पेड़ काटकर ले जाए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप संख्या यूपी-25 बीटी-0781 को कब्जे में लिया। तलाशी में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी बरामद हुई। बताया कि दो आरोपी वन टीम के हत्थे चढ़ गए जबकि उनके पांच-छह साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार आरोपी बरहैनी रेंज के राईखत्ता निवासी यासीन, रुद्रपुर निवासी राजेश सिंह के खिलाफ वन अधिनियम, 1927 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed