{"_id":"6a8f3e2fae31853e51008e86","slug":"fir-lodged-against-150-villagers-for-blocking-the-dfc-line-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161192-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीएफसी लाइन पर जाम लगाने की 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीएफसी लाइन पर जाम लगाने की 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन (डीएफसी) पर हादसे के बाद जाम लगाने के मामले में 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। ग्रामीणों ने फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर जाम लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
खागा कोतवाली के टेनी गांव निवासी लल्लू रैदास का पुत्र शिवबाबू (13) सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी की पटरी पार कर रहा था। तभी डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण रेलवे पटरी पर बैठ गए और आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग पर अड़ गए।
कोतवाली पुलिस व रेलवे अधिकारियों ने मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन बहाल हो सका। डीएफसी के कार्यकारी सिविल राहुल कुमार झा ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद शव को 09:40 बजे पुलिस की मदद से हटाया गया था।
विज्ञापन
परिजन को शव 10:35 बजे सौंपा गया। टेनी और आसपास के गांवों के 100-150 लोग अप और डाउन ट्रैक पर एकत्र हो गए और ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित कर दिया। दोनों ट्रैक पर कुल 14 गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जाम लगाकर आवागमन बाधित करने के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।