{"_id":"6a8f3ae6f47531aeb70fa149","slug":"innocent-child-dies-after-condition-worsens-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128263-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हालत बिगड़ने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हालत बिगड़ने से मासूम की मौत
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में अचानक हालत बिगड़ने से मासूम की मौत हो गई। रिखवाहा गांव निवासी महेंद्र खेती-किसानी व मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की देर रात उसका छोटा बेटा जगराम (02) सो रहा था। इसी दाैरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा लाल सिंह ने बताया कि भतीजे की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हुई। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए। (संवाद)
सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। थाना श्रीनगर के उरवारा गांव निवासी पंचम (55) मंगलवार की देर शाम बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह राजेंद्र नगर निवासी कैलाश, लवकुशनगर निवासी पप्पू और बारीगढ़ निवासी प्रमोद अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)