{"_id":"6a8f3e596cf4d0afc20123b2","slug":"threatened-with-death-for-not-withdrawing-the-case-meerut-news-c-72-1-mct1010-158404-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शिव शांति अस्पताल में तीमारदारों से मारपीट के मामले में पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारी उनको मुकदमा वापसी लेने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नीरज पुत्र धर्मेंद्र निवासी पचगांव पट्टी ने अपने एक दिन के बेटे को भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित शिव शांति अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ था। जिसके बाद उन्होंने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया था। तीमारदारों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधक नासिर, नासिर का भाई आमिर, मैनेजर जुबैर, बिलाल, नूर, अब्दुल्ला, सराफत, मोहसिन समेत अन्य स्टाफ ने भी मारपीट की थी। पुलिस ने उपरोक्त सभी को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ भावनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नासिर और एक अन्य को जेल भेजा जा चुका है।
परिजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि जुबैर त्यागी निवासी राधना किठौर द्वारा उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। आरोप है कि केस वापस नहीं लेने पर धमकी दी जा रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --